KCG

सांसद के प्रयास से 13 नवीन सड़कों की मिली स्वीकृत

सत्यमेव न्यूज/खैरागढ़. केंद्र सरकार द्वारा जिले के सुदूर अंचल में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीजीटी) के विकास के लिये बसाहटों को बारहमासी पहुंच विहीन सड़क मार्ग से जोड़ने पीएम जनमन योजना प्रारंभ हुई है जिसके तहत केसीजी जिले के विकासखंड छुईखदान की 13 पीवीटीजी बसाहटों में सांसद संतोष पाण्डेय के विशेष प्रयास से 16 गांवों को जोड़ने वाली 13 सड़कें कुल लंबाई 35.13 किमी का काम केंद्र से स्वीकृति हुआ है. सड़क निर्माण के लिये 2431.49 लाख की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है. जिसमें निर्माण एजेंसी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना होगी जिनके द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा निर्माण कार्य शीध्र प्रारंभ किया जायेगा.

विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति वाले क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था के सुगम संचालन करने 13 सड़को को चिन्हांकित किया गया है. सड़क निर्माण से जिले के आमाटोला, ठाकुरटोला, समुंदपानी, गोलरडीह, गेरूखदान, बांधाटोला, बगारझोला आदि गांव मुख्य सड़कों से जुड़ जायेंगे. जिससे 16 पीवीटीजी गांवों के हजारों लोग लाभांवित होंगे. उक्त सड़क निर्माण कार्य के स्वीकृति मिलने पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के क्षेत्रवासियों ने राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page