अपराध

महिला से मोबाइल पर किया अश्लील बातें, आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/ठेलकाडीह. मोबाइल पर महिला की साथ अश्लील बातें करने वाले आरोपी को ठेलकाडीह पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार ताकम निवासी एक महिला ने ठेलकाडीह थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति उसके साथ मोबाइल पर अश्लील बातें करता है. प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी यशवंत वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ताकम को गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध ipc की धारा 354(क), 509(ख ) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page