KCG

गण्डई पुलिस की जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई, 06 जुआरी पकड़े गए

गण्डई। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गण्डई पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 की रात्रि में जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 6 आरोपियों को पकड़ा। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पहली कार्रवाई ग्राम लिमो के दैहान के पास की गई जहां से जुआ खेल रहे तीन आरोपियों सहदेव पटेल (42 वर्ष), दयाराम पटेल (36 वर्ष) एवं शैलेन्द्र पटेल (35 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम लालपुर थाना गण्डई को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं फड़ से 730 रुपये नगद जब्त किए गए। इस मामले में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई ग्राम लालपुर में की गई जहां से साहेब लाल पटेल (32 वर्ष), निर्मल पटेल (32 वर्ष) एवं रूपलाल पटेल (45 वर्ष) तीनों निवासी ग्राम लालपुर को 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एवं फड़ से 640 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई। इस मामले में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।इस प्रकार पुलिस ने दोनों कार्रवाइयों में कुल 06 जुआरियों को पकड़कर 1,370 रुपये नगद सहित जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page