Uncategorized

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर खैरागढ़ में मना जश्न, झूमे भाजपा कार्यकर्ता

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न खैरागढ़ में जोर-शोर से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ उत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम में माता की जय और मोदी है तो मुमकिन है के नारे गूंजते रहे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि यह परिणाम बिहार की जनता के विश्वास और केंद्र सरकार के सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक बार फिर अराजकता और भ्रष्टाचार को नकारते हुए विकास, स्थिरता और पारदर्शिता के पक्ष में जनमत दिया है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी योजनाओं और तीव्र विकास कार्यों ने जनता का भरोसा और मजबूत किया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि देश की जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि ठोस कार्य और परिणामों के आधार पर वोट दे रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है जिसका सीधा प्रभाव चुनाव परिणामों में दिखाई देता है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, विकेश गुप्ता, नीलिमा गोस्वामी, टी.के. चंदेल, नंद चंद्राकर, संदीप दास वैष्णव, विनय देवांगन, अजय छाजेड़, शशांक ताम्रकार, शैलेंद्र मिश्रा, अनिल अग्रवाल, संजय शर्मा, मनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उत्सव देर शाम तक चलता रहा और पूरे शहर में विजय का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page