KCG

कलेक्टर जदर्शन में महतारी वंदना योजना की राशि दिलाने मांग

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन आमजन की समस्याएं सुनी। जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्र और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिये। जनदर्शन के दौरान बाजार अतरिया निवासी देवंतीन वर्मा ने पटवारी से संबंधित अपनी शिकायत रखी। छुईखदान तहसील के ग्राम हाटबंजा निवासी जुगनू ने वेतन न मिलने की समस्या बताई। गंडई तहसील के ग्रामसेवक निवासी दशरथ मरार ने नया पट्टा प्रदान करने का अनुरोध किया। ग्राम केशला निवासी निरंजन यादव ने वार्ड से संबंधित अपना आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह ग्राम जालबांधा निवासी कुमारी बाई वर्मा ने महतारी वंदना योजना की राशि दिलाने की मांग की वहीं ग्राम बफरा निवासी दुर्गा वर्मा ने कृषि भूमि से खड़ी फसल चोरी को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। कटंगी खुर्द के कृषकों ने आने-जाने के लिए पुलिया निर्माण की मांग की और छुईखदान सहकारी समिति ने बुनाई प्रोत्साहन राशि के लिये आवेदन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश देते हुये अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले के नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान समय पर मिले।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page