KCGअपराध

सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, नकद राशि जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। थाना क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में साल्हेवारा पुलिस ने हटवारा बाजार के पास सट्टा खेलाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी डॉट पेन और 770 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हटवारा बाजार के पास एक व्यक्ति अंकों के सामने रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शेख असलम उर्फ विक्की खान (41), पिता गफ्फार खान, निवासी साल्हेवारा को पकड़ लिया है। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पट्टी डॉट पेन और 770 रुपये नकद मिले। पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात पुलिस ने कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page