KCG

मतदाताओं को जागरूक करने महाविद्यालय के छात्राओं ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट परिसर में आयोजित समारोह में नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर अभिनव पहल करते हुए नयनाभिराम नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिला मुख्यालय खैरागढ़ में जिलाधीश चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेषतौर पर अतिथियों के रूप में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल, वन मंडल अधिकारी आलोक तिवारी, न्यायाधीश चंद्रकुमार कश्यप एवं राष्ट्रपति पुरस्कार व राज्य साहित्य अलंकरण से सम्मानित डॉ.पीसी लाल यादव उपस्थित रहे। महाविद्यालय की छात्राओं ने सर्वप्रथम मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाकर मतदाताओं को प्रेरित किया। तदोपरांत नाटक के माध्यम से जागरूकता परक संदेश दिया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अ. प्राध्यापक डॉ. मेधाविनी तुरे व मैथिली पटेल के मार्गदर्शन में लोकतंत्र हितपरक नयनाभिराम नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी और मतदाताओं को जागरूक किया। छात्राओं की इस विशेष प्रस्तुति पर प्राचार्य ओपी गुप्ता ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page