KCG

चखना दुकान में अवैध शराब बिक्री की शिकायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सत्यमेव न्यूज छुईखदान. नगर पंचायत छुईखदान सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित शराब दुकान के परिसर में संचालित चखना दुकान को बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के द्वारा चलाया जा रहा है। जिनके द्वारा चखना दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री भी देशी और अंग्रेजी शराब दुकान के लोगों के साथ मिलकर किया जा रहा है। चखना दुकान चलाने वाले बाहरी लोगों के द्वारा अपना पुलिस वेरिफिकेशन, सत्यापन ही नहीं कराया गया है। 4 दिन पहले चखना सेंटर के लोगों के द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की गई जिसकी पश्चात उसकी मृत्यु हो गई जिससे लोगों में भय का वातावरण बन गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिराज किशोर दास के नेतृत्व में एसडीएम अविनाश ठाकुर और पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बाहरी लोगों के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही किए जाने और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि यदि उचित कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में गिरिराज किशोर दास, प्रकाश महोबिया, शैलेन्द्र तिवारी, मनीष कोचर, संजू नेताम, प्रेमसिंह पाल, निशांत वैष्णव, संजय महोबिया, सज्जाक खान और अन्य नगरवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page