KCG

श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी तिहार में शामिल हुईं विधायक यशोदा वर्मा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम चकनार में आयोजित श्रमिक सम्मेलन एवं बोरे-बासी तिहार कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ पारंपरिक बोरे-बासी, चटनी, भाजी और प्याज का सामूहिक भोज ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वर्मा ने कहा कि मजदूर किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होते हैं। श्रमिकों के परिश्रम से ही विकास की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों मजदूरों और आदिवासी संस्कृति का प्रदेश है इसलिए यहां श्रम और परंपरा दोनों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1 मई को बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाने का उद्देश्य श्रम संस्कृति को सम्मान देना और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खान-पान विरासत को नई पहचान दिलाना है। विधायक ने बोरे-बासी के स्वास्थ्य लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पारंपरिक भोजन पोषक तत्वों से भरपूर होता है तथा गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि किसानों और श्रमिकों के बीच लोकप्रिय यह व्यंजन छत्तीसगढ़ की लो -संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page