KCG

खैरागढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना इकाई का गठन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने की दिशा में खैरागढ़ में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। खैरागढ़ राजपरिवार की क्षत्राणियों द्वारा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की स्थानीय इकाई का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शीला सिंह गहरवार की विशेष उपस्थिति रही जिनके मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में खैरागढ़ राज परिवार की राजकुमारी शताक्षी सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है वहीं अपने तेज तर्रार तेवर के लिए जाने जाने वाली राज परिवार की मयूरी सिंह को संरक्षक बनाया गया है साथ ही राज परिवार में अलग-अलग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही महिलाओं को संगठन में सुनियोजित स्थान दिया गया है जिनमें प्रियंका एवं अर्चना को उपाध्यक्ष, दीपाली सिंह एवं क्षिप्रा सिंह को सचिव तथा पूनम एवं स्वेता सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में शिखा सिंह एवं नीलिमा सिंह को महती जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में सामाजिक रूप से सक्रिय ममता सिंह, आयुषी सिंह, रोमा सिंह, श्रृंखला सिंह, किरण सिंह, रुपाली सिंह, अनिता सिंह, हेमलता सिंह, मंजु सिंह, विधा सिंह, खुशबू सिंह, आरती सिंह, स्वाति सिंह, भावना सिंह, मधुलिका सिंह, जया सिंह, पूजा सिंह, मेघा सिंह, आर्या सिंह, नीलू सिंह, दीपिका सिंह, रोशनी सिंह, ज्योति सिंह, कनिष्का सिंह एवं नेहा सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। संगठन के विस्तार एवं मनोनयन के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में एकता को मजबूत करने, संस्कृति संरक्षण को बढ़ावा देने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में “जय राजपूताना” के जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page