पॉलिटिक्स

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां, मंजीत ठाकुर बने जिला संयोजक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। संगठन ने युवा एवं ऊर्जावान नेता मंजीत ठाकुर को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है वहीं हमेश यदु और राजू उइके को जिला सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। संगठन द्वारा की गई इन नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि मंजीत ठाकुर के नेतृत्व में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती देगा तथा गरीब और वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंजीत ठाकुर, हमेश यदु और राजू उइके ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page