KCG

शहीद निकेश यादव की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। शहीद निकेश यादव की पुण्यतिथि पर दाऊचौरा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सामाजिक साहित्यिक और विभिन्न जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीद के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीदों का त्याग देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है। श्रद्धांजलि समारोह में हिन्दी साहित्य पाठक मंच, प्रगतिशील लेखक संघ, पेंशनर संघ एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सहभागिता निभाई। इस दौरान शहीद निकेश यादव अमर रहें के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर प्रशांत झा, तीरथ कुमार चंदेल, अनुज देवांगन, संकल्प यदु, रूपकुमार यदु, रविन्द्रनाथ कर्महे, दिलीप सिंह बैस, हीरादास कोसरे, टी.ए. खान, जयपाल सहित शहीद निकेश यादव के पिता पुरुषोत्तम यादव, उनके छोटे भाई ओकेश यादव एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page