Uncategorized

वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन मुख्यमंत्री के दामाद टी.एस. सिंह कँवर बोले, वृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर

सत्यमेव न्यूज दुर्ग। संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक एवं मुख्यमंत्री के दामाद टी.एस. सिंह कँवर ने अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम, पुलगांव चौक दुर्ग में बुजुर्गों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके साथ अल्पाहार वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम का वातावरण स्नेह और भावनाओं से भरा रहा। बुजुर्गों ने श्री कँवर को आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। श्री कँवर ने कहा वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। आज का दिन मेरे लिए तभी सार्थक होता है जब मैं उनके बीच रहकर स्नेह और आशीर्वाद पाता हूँ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, संभाग अध्यक्ष गोपी वर्मा, संभाग सचिव उमेश कोठले, दुर्ग जिला अध्यक्ष अभिषेक साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं वृद्धा आश्रम के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संभाग अध्यक्ष गोपी वर्मा ने किया। आश्रम प्रबंधन ने श्री कँवर के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वृद्धजनों ने सामूहिक रूप से श्री कँवर को जन्मदिन की शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page