KCG

विवेकानंद संस्कार स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. विवेकानंद संस्कार पब्लिक स्कूल छुईखदान में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सर्वेश सिंह उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जो हमे स्वस्थ्य रखता है। खिलाड़ी जीवन सबसे उत्तम माना गया है, स्कूल से लेकर युवा अवस्था में रहने वाले बच्चों का मूलमंत्र खेल है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अयाश सिंह बोनी ने कहा कि आज हमें स्वस्थ रहना है तो किसी न किसी खेल को खेलकर अपने जीवन को बेहतर बनाना होगा। हमें खेल के प्रति अपने नजरिये को बदलना होगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर किसी भी खेल को अपनाना होगा तभी हम स्वस्थ रह पाएंगे। कार्यक्रम में विवेकानंद संस्कार पब्लिक स्कूल छुईखदान के छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख आदित्य देव वैष्णव, संजय पाल सहित स्कूल स्टाफ को आयोजन के लिए छात्र छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page