Uncategorized

विधायक यशोदा की अनुशंसा पर पवनतरा में बनेगा महतारी सदन, 30 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

खैरागढ़। महतारी सदन योजना वर्ष 2026-27 के तहत खैरागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत पवनतरा में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के प्रयासों और अनुशंसा से इस निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ी है। पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में महतारी सदन निर्माण की अनुशंसा की गई है वहीं निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत पवनतरा को सौंपी गई है। महतारी सदन के निर्माण से गांव की महिलाओं को सामुदायिक बैठकों, विभिन्न आयोजनों और अन्य गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे महिला स्व-सहायता समूहों सहित अन्य महिला समूहों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गांव में महिलाओं के लिए सामुदायिक सुविधा विकसित होने से स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। ग्राम पंचायत पवनतरा में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना महत्वपूर्ण है। महतारी सदन का निर्माण महिलाओं को सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page