KCG

दुबेलिया तेली साहू समाज का 76वां वार्षिक महासभा व युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज

सत्यमेव न्यूज़/गंडई. दुबेलिया तेली (साहू) समाज के प्रधान कार्यालय पेंड्री में 76वां वार्षिक महासभा एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार 8 जनवरी को संपन्न होगा. उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे कृषि उपस्थित होंगे वहीं अध्यक्षता शिवकुमार साहू अध्यक्ष केन्द्रीय दुबेलिया तेली साहू समाज करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीराम साहू, जलम पटेल, दानेश्वर साहू, श्रीमती प्रभा अनुप लहरे, छत्तरसिंह चौहान, उत्तम कुमार साहू, शिवकुमार वर्मा, राजीव गुप्ता, शमशीर कुरैशी व अवध राम साहू उपस्थित रहेंगे. एक दिवसीय महासभा के शुभारंभ में सर्वप्रथम 11 बजे कर्मा माता, भोलेनाथ की आरती एवं श्रीरामचन्द्र की स्तुति कीर्तन किया जायेगा. महासभा में महिलाओं का आपस में परिचय, महिलाओं से संबंधित खेलकूद, रंगोली, कुर्सी दौड़ जैसे अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया है. युवक-युवती परिचय स्नेह सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का मोमेंटों से मुख्य अतिथि रवीन्द्र चौबे के द्वारा सम्मान, दिवंगतों को ससम्मान श्रद्धांजलि व बुजुर्गो का सम्मान कार्यक्रम रखा गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page