अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को केसीजी पुलिस ने आंध्रप्रदेश से किया गिरफ्तार

तीन बच्चों के पिता है आरोपी

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने आंध्रप्रदेश के अनंतपुरम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर लगाम कसने आपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत प्रार्थी ने 31 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री 28 दिसंबर को घर से बिना बताये कहीं चली गई है और आसपास व रिश्तेदारों के यहां पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर अपहृता को खेमलाल गेरवे पिता हंसालाल गेरवे उम्र 28 साल निवासी पीपरटोला थाना बिरसा जिला बालाघाट द्वारा भगाकर ले जाने के संदेह पर आईपीसी की धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया. विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहृता का लगातार पता तलाश किया जा रहा था तभी मुखबीर से ज्ञात हुआ कि आरोपी अनंतपुरम आंध्रप्रदेश में है जिसके बाद पुलिस टीम को अनंतपुर रवाना किया गया और अपहृता को आरोपी खेमलाल के कब्जे से बरामद कर पीडि़ता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया. पीडि़ता के कथन अनुसार आरोपी खेमलाल गेरवे के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366, 376, 2(ढ) तथा पॉक्सो एक्ट 4, 6 जोडक़र आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page