Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

विक्रांत ने समुचित विकास व समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 भूर्भुसी से सदस्य व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कालेगोंदी, बिरनपुर कला, छिराहीडीह, हरडण्डा, नेवासपुर, काशीटोला, चिलगुड़ा, पेंडरवाणी पहुँचकर त्रिस्तरीय चुनाव में विजयी दिलाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों का आभार जताया श्री सिंह के चुनाव के बाद पहली बार आगमन से उनका जोरदार स्वागत किया गया ततपश्चात जनमानस को सम्बोधित करते हुए जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता को देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन की जीत है उन्होने कहा कि जिलेवासियों ने जिस ढंग से त्रि-स्तरीय चुनाव में भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है उससे जिले के समुचित विकास की राह आसान हो गई है।

अब ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा। उन्होने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों ने जिस उम्मीद और भरोसे से उन्हें शानदार जीत दिलाई है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह का फूल-माला भेंट कर सम्मान किया। उन्होने अपनी जीत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता राकेश ठाकुर, छुईखदान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू जंघेल, लीलाराम साहू, रामवतार साहू, ग्राम पंचायत धोधा सरपँच दुजेराम जंघेल, हमेश यदु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page