KCG

बरसात पूर्व जलस्रोतों की सफाई में जुटे ग्रामीण, खैरागढ़ के 114 ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद पंचायत खैरागढ़ की 114 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, सचिव, रोजगार सहायक, स्वच्छग्राही समूह, विहान महिला समूह और ग्रामीणों ने मिलकर तालाब, बोरिंग और नलों की सफाई की। ग्राम टोलागांव के पुराने तालाब से प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया बघमर्रा में 11 बोरिंग, दिलीपपुर में 8 बोरिंग और रेंगाकठेरा में 12 बोरिंग की सफाई की गई। कुल 167 तालाब 341 बोरिंग व 37 अन्य जल स्रोतों को साफ किया गया।ग्रामीणों को प्लास्टिक कम उपयोग करने घरों में तेल के खाली टिन का डस्टबिन के रूप में इस्तेमाल करने व प्लास्टिक संग्रहण के लिये स्वच्छग्राही समूह को सौंपने की सलाह दी गई।

धनगांव में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने स्वयं पाइपलाइन चैंबर व तालाब की सफाई की। एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत तालाब किनारे पौधरोपण भी किया गया। स्कूली बच्चों को स्वच्छता, जल संरक्षण व बॉटल ब्रिक बनाने की विधि सिखाई गई। साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने हेतु 114 ग्राम पंचायतों में यूजर चार्ज वसूला जा रहा है, जिससे ठोस कचरा संग्रहण का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page