Advertisement
धर्म

नवरात्रि पर छुईखदान के वैष्णो देवी मंदिर में भव्य जागराता, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सत्यमेव न्यूज छुईखदान। नवरात्रि के पावन अवसर पर छुईखदान के वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित जागराता कार्यक्रम बड़े ही भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। योगेश अग्रवाल राजनांदगांव द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रांजनांदगांव के कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिन्होंने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ज्ञान सिंह यादव, सचिन अग्रवाल, आनंद सिंह ठाकुर, पियूष महोबिया, संदीप कुमार महोबिया, प्रकाश महोबिया एवं संजू नेताम सहित माँ वैष्णव देवी उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे साथ ही नगर के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, बच्चों एवं अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समस्त नगरवासियों के सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page