अपराध

पर्दा फांद कर घर में घुसा आरोपी और महिला से की छेड़छाड, छुईखदान पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. महिला को घर में अकेली जानकर आरोपी खेमलाल जंघेल द्वारा घर के बाड़ी का पर्दा कूदकर अंदर जाकर महिला के साथ छेड़खानी किया गया। पीड़िता के लिखित शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसपी त्रिलोक बंसल एएसपी नितेश गौतम, एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान टीआई शिवशंकर गेन्दले के नेतृत्व में आरोपी का पता तलाश किया गया। आरोपी खेमलाल जंघेल उर्फ चन्दू पिता तुकाराम जंघेल उम्र 25 साल निवासी गुमानपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी छ.ग. को थाना छुईखदान में धारा- 75(1), 331(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page