KCG

राष्ट्रीय एकता शिविर के लिये पॉलीटेक्निक के छात्र का चयन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छग स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई से संबद्ध शासकीय पॉलीटेक्निक खैरागढ़ के पंचम सेमेस्टर के छात्र मो.यासिर खान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक (पुरुष इकाई) का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर गुजरात के लिये हुआ है. यह शिविर 10 फरवरी से 16 फरवरी तक सरदार वल्लभ पटेल विश्वविद्यालय विद्यानगर, आनन्द गुजरात में आयोजित है जिसमें तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई से 2 स्वयंसेवकों की सहभागिता होगी. समाज सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास ही राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य है जिसके तहत छात्रों में संवाद कौशल, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व की भावना, समय पाबंद, टीमवर्क, समाज सेवा एवं परस्पर सेवा की भावना जैसे अनेक गुणों का विकास होता है. संस्था प्रमुख एसबी वराठे एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारियों ने छात्र के राष्ट्रीय स्तर पर चयन एवं सहभागिता के लिये प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उज् जवल भविष्य की कामना की है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page