Advertisement
KCG

स्व.देवव्रत सिंह की जन्म जयंती पर हुये विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. पूर्व विधायक व सांसद स्व.राजा देवव्रत सिंह की जन्म जयंती पर विभिन्न आयोजन हुये इस दौरान स्व.सिंह के परिजनों व समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सर्वप्रथम सिविल लाइन स्थित देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर उनके पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह, पुत्री जिला पंचायत सदस्य शताक्षी सिंह, परिजन व समर्थकों द्वारा माल्यार्पण व पूजन किया गया तत्पश्चात शिव मंदिर स्थित देवव्रत सिंह की समाधी पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तदोपरान्त दाऊचौरा स्थित बाबा दाऊ साहब व शीतला मंदिर में दर्शन पूजन कर सभी सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचे जहां राज आर्यव्रत व राजकुमारी शताक्षी ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इसी तारतम्य शासकीय अस्पताल छुईखदान व शासकीय अस्पताल साल्हेवारा में भी फल वितरण किया गया तत्पश्चात उदयपुर में स्थापित राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा के समक्ष पूजन कर माल्यार्पण किया गया। अंत में शाम को खैरागढ़ के रुक्खड़ स्वामी मंदिर परिसर में तालछापर वाले पं. गणेश शंकर मिश्रा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया वहीं श्रद्धालुओं को महाप्रसादी भोज का वितरण किया गया।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page