Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

महतारी सदन की स्वीकृति से महिला समूहों को मिलेगी बड़ी सुविधा

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा के अनुशंसा पर ग्राम बुंदेली एवं ग्राम अकरजन में महतारी सदन निर्माण हेतु कुल 60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने ग्राम बुंदेली के लिए 30 लाख तथा ग्राम अकरजन के लिए 30 लाख की राशि स्वीकृत की है।गौरतलब है कि विधायक वर्मा ने अपने दौरे के दौरान मितानिन एवं बिहान क्लस्टर सम्मेलन में दोनों ग्रामों में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की थी। इस स्वीकृति से महिला समूहों की बहनों को कार्यक्रम आयोजन एवं बैठक करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक वर्मा ने इसके लिए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण बहनों के लिए सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page