KCG

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, बस्तर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

खैरागढ़। खैरागढ़ में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का समापन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में गरिमामय समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के कुल 330 खिलाड़ियों ने खो-खो एवं फुटबॉल स्पर्धाओं में भाग लिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर बस्तर संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम तथा अध्यक्षता कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री गौतम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और समर्पण विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।*प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम*खो-खो अंडर-14 बालक में प्रथम बस्तर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय रायपुर रहे। खो-खो अंडर-14 बालिका में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय बस्तर, तृतीय रायपुर रहे। खो-खो अंडर-19 बालक में प्रथम बस्तर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय रायपुर रहे। खो-खो अंडर-19 बालिका में प्रथम बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग, तृतीय बस्तर रहे। फुटबॉल अंडर-14 बालिका में प्रथम बस्तर, द्वितीय रायपुर, तृतीय दुर्ग रहे। समारोह में स्वर्गीय संग्राम सिंह की स्मृति में पांचों संभागों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए वहीं स्वर्गीय अमरजीत सिंह की स्मृति में आयोजन में योगदान देने वाले आवास एवं वाहन प्रभारियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैयालाल पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रिंकेश कश्यप, अभिलेख सिंह, सितांशु गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चार दिवसीय आयोजन ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page