राजनांदगांव

मधुमक्खी के काटने से सास-बहू घायल

सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम साल्हेभर्री में खेत गई सास-बहू मधुमक्खी के काटने से घायल हो गई जिनका उपचार सिविल अस्पताल खैरागढ़ में जारी है. जानकारी अनुसार ग्राम साल्हेभर्री निवासी कुंती पाल पति स्व.धनुष पाल उम्र 65 साल व उसकी बहू लक्ष्मी पाल पति चेतन पाल उम्र 35 साल दोनों शनिवार 24 सितंबर की दोपहर 3:30 बजे खेत गई थी. खेत में उड़द फसल की कटाई के दौरान मधुमक्खी के छाते से टकरा गईं जिसके बाद सास-बहू को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया और दोनों बेहोश हो गईं. आसपास मौजूद किसानों ने किसी तरह दोनों घायलों को पहले घर लाया जिसके बाद 108 की सहायता से शाम तकरीबन 5:30 बजे सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती किया गया जहां चिकित्सों द्वारा उपचार किया जा रहा है. फिलहाल दोनों सास-बहू की स्थिति बेहतर बताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page