KCG

माइलस्टोन पब्लिक स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। माइलस्टोन पब्लिक स्कूल खैरागढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पुष्प भेंट कर शुभकामनाओं के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। प्रस्तुतियों को उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण अनुशासन संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नए वातावरण में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page