

11 सितंबर को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय आयोजन
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। साइबर अपराधों के प्रति आमजन और विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 11 सितंबर को खैरागढ़ में साइबर जागृति अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मध्यान्ह 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पुलिस महानिरीक्षक अरुण देव गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा (आईपीएस) ने गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
