KCG

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कन्या महाविद्यालय में हुये विविध आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नवीन कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य ओपी गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराते हुए प्रो.रोहित लाल देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन व सिद्धांतों पर चलने की बात कही। अतिथि व्याख्याता दुर्वासा सिंह ने शिकागो सम्मेलन की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर छात्राओं के मध्य सलाद, मेहंदी, रंगोली सहित विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण सहित छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि प्राध्यापकगण पायल सुधाकर, मैथली पटेल, भूपेंद्र साहू, नेहा साहू, अजय वर्मा, दुर्वासा सिन्हा, पोषण साहू, मानिकचंद बंजारे सहित स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अ.प्राध्यापक डॉ.मेधाविनी तुरे व ज्योति साहू द्वारा आभार अभिव्यक्ति की गई।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page