KCG

भूतपूर्व कुलसचिव गंगाजलीवाले और शास्त्रीय संगीत के सरताज राशिद खान को दी गई श्रद्धांजलि

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा हाल ही में दिवंगत हुये भूतपूर्व कुलसचिव मनोहर गंगाजलीवाले को शोक सभा आहूत कर श्रद्धांजलि दी. सभा में प्रभारी कुलसचिव प्रो.डॉ.नीता गहरवार ने शोक प्रस्ताव का वाचन किया और दिवंगत गंगाजलीवाले के द्वारा विश्वविद्यालय के प्रति किये गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा हुई. सेवानिवृत्त कुलसचिव डॉ.आईडी तिवारी ने स्व.गंगाजलीवाले से जुड़े संस्मरणों को व्यक्त करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के प्रारंभिक दिनों में उन्होंने नींव के पत्थर के रूप में कैसे कार्य किया. सेवानिवृत्त अधिष्ठाता डॉ.काशीनाथ तिवारी ने भी संक्षिप्त शब्दों में स्व.गंगाजलीवाले से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया. शोक सभा में देश के जाने-माने संगीतकार व सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ उस्ताद राशिद खान के निधन पर विश्वविद्यालय परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त की. विश्वविद्यालय के परिसर क्रमांक-2 में आहूत शोक सभा में अधिष्ठातागण प्रो.डॉ.नमन दत्त, प्रो.डॉ.राजन यादव, प्रो.डॉ.मृदुला शुक्ल, सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता, विजय सिंह, समस्त शिक्षक, संगतकार, अधिकारी, कर्मचारी सहित विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों दिवंगत विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page