पॉलिटिक्स

युवा कांग्रेस के नेतृत्व में गौतम अडानी का किया पुतला दहन

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के द्वारा मोदी सरकार की मित्र-नीति, अडानी परस्ती और देश के 29 करोड़ आम जनता का पैसा एलआईसी व भारतीय स्टेट बैंक में लगभग 45 करोड़ खाताधारकों को असुरक्षित कर भंवरजाल में डुबाने की कुनीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने भारतीय स्टेट बैंक छुईखदान के सामने धरना प्रदर्शन कर गौतम अडानी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में जिला युकां अध्यक्ष गुलशन तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री अनिमेष सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पटेल, जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष सज्जाक खान, संजीव दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल, विधायक प्रतिनिधि नीरज महोबिया, शैलेंद्र तिवारी, अन्य पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामानंद साहू, जिला उपाध्यक्ष शुभम चंद्राकर, जिला महासचिव विश्वराज़ ताम्रकार, कपिल धुर्वे, गोकर्ण जंघेल, गणेश वैष्णव, वीरेंद्र सिंह लोधी व दिलीप महोबिया सहित दर्जनों की संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल हुये.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page