KCG

महिला ने किया दिमक मारने वाली जहरीली दवा का सेवन, हालत गंभीर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. ग्राम मलैदा निवासी समली बाई पति सोभेला उम्र 30 वर्ष ने शनिवार रात दीमक मारने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि रात में दवाई सेवन के बाद स्थिति सामान्य रही लेकिन सुबह होते ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार समली बाई ने किस कारण से यह कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच-विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page