KCG

खैरागढ़ में लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालको का ड्राईविंग लायसेंस निलंबित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने वाले 5 वाहन चालकों का ड्राईविंग लायसेंस निलंबित कर दिया गया है। बता दे कि खैरागढ़ में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालेे वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। इस दिशा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने व दुर्घटनाएं रोकने जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जानकारी अनुसार एसपी त्रिलोक बंसल व एएसपी नीतिश कुमार गौतम के मार्गदर्शन में एसडीओपी लालचंद मोहले के दिशानिर्देश में थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में थाना खैरागढ़ द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार आमजन को यातायात नियमों के पालन के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों, जागरूकता अभियानों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है वहीं यातायात नियमो का अवहेलना कर स्वंय एवं दूसरो के जान जोखिम में डालने वाले लापरवाह वाहन चालको के विरूद्व अलग-अलग प्रभावी कार्यवाही, चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ में पंजीबद्व अपराधों के वाहन चालक जिनके तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक तथा उपेक्षापूर्ण वाहन चालन के कारण अन्य के जीवन को संकट में डालने वाले वाहन चालक के विरूद्व प्रकरण तैयार कर संबंधितो को लायसेंस जारी करने वाले संबंधित परिवहन कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन चालक 1 सौरभध्वज सिंह पिता चंद्रध्वज निवासी रश्मिदेवी नगर जिला केसीजी, 2 यादराम वर्मा पिता जगदीश वर्मा निवासी मड़ोदा जिला केसीजी, 3 इंद्रेश कुमार पिता सम्मत लाल वर्मा निवासी लिमतरा जिला केसीजी, 4 रघुराम पीटा यादव राम वर्मा जिला केसीजी, 5 रोशन कुमार पिता हरिचंद्र साहू निवासी मुढ़ीपार थाना गातापार के द्वारा वाहन चालन में बरती गई लापरवाही और उपेक्षापूर्ण कृत्य को देखते हुये वाहन चालको के ड्राईविंग लायसेंस अलग-अलग अवधि के लिये निलंबित किया गया है। आम-जन को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने एवं आम-जन में यातायात नियमो के पालन के लिये थाना खैरागढ़ का अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page