राजनांदगांव

बिहान योजना के तहत अधिकारियों ने ली बीएलबीसी की बैठक

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत सोमवार 21 नवम्बर को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बीएलबीसी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बैंक लिंकेज, एनपीए प्रकरण, नवीनीकरण प्रकरण एवं आजीविका संबंधी आवश्यक जानकारी सहित दिशा-निर्देश दिया गया.

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ सीडी दुबे, जिला अग्रणी बैंक से एलडीएम, आर सेटी डायरेक्टर, नाबार्ड से डीडीएम श्री एक्का, जिला पंचायत राजनांदगांव एनआरएलएम से वैभव जैन व उमेश कुमार तिवारी मौजूद रहे जिनके द्वारा समूह के माध्यम से की जा रही आजीविका गतिविधियों के बारे में समीक्षा की गई. दोहरा हस्ताक्षर प्रणाली एवं मुद्रा लोन के बारे में भी जानकारी दी गई. इस दौरान सभी बैंकों के मैनेजर सहित बीपीएम, एडीईओ, एसी, विभागीय अधिकारी एवं बिहान के समस्त कर्मचारी एवं कैडर उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page