Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

आतंकी हमले के विरोध में युवक कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल किया विरोध

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 बेगुनाहों को गोली मारकर हत्या के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस छुईखदान के संयुक्त तत्वावधान में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मुंह पर कालिख-पोतकर पाकिस्तानी झंडा को लात मारते आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद मशाल जुलूस निकाला गया। जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने कहा कि पहलगाम जहां तीन स्तरीय सुरक्षा होती है जहां एक पत्ता भी बिना निगरानी के नहीं गिर सकता और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है जहां सुरक्षा से जुड़े हर एक मसले भी गृहमंत्री के निगरानी में होते है तो फिर हथियारबंद आतंकवादी पर्यटकों के बीच पहुंच कर उनकी आसानी से हत्या कर बचकर कैसे निकल गये। अब बड़ा सवाल है कि सुरक्षा में कहां चूक हुई। मोदी राज में इंटेलिजेंस एजेंसियाँ कहां कमजोर पड़ी इसकी पूरी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को लेनी चाहिए। सुरक्षा एजेंसियों को जल्द से जल्द आतंकवादियों को जिंदा पकड़कर पूरे देश की जनता के बीच गोली मारना चाहिए तभी ये आतंकवादी सबक सीखेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी, सुमित जैन, नित्य शरण सिंह, मनु चंदेल, संजय महोबिया, हिमाचल सिंह राजपूत प्रमोद सिंह राजपूत, गौकरण जंघेल, संजय जंघेल, रिंकू गुप्ता, सोमालाल नेगी, चतुर ओगरे, ओमकार सिंहा, रोशन मांडले, अनिल विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, परसोत्तम जंघेल, नंदकुमार जंघेल, सावन सेन, लक्ष्मण यादव, गोविंद जंघेल, हेमराय जंघेल, रघुवीर जंघेल बलराम साह, मोहित पटेल, लेखराम जंघेल, राजूराम जंघेल, राकेश साहू एवं एवं कांग्रेसी शामिल हुये।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page