Advertisement
KCG

महाविद्यालय में ‘कैंपस बर्ड्स वॉचिंग ट्रेल’ का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कैंपस बर्ड्स वॉचिंग ट्रेल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्तावी फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में छात्राओं को बर्ड वॉचिंग कराई गई। पक्षी विशेषज्ञ प्रतीक ठाकुर ने विज्ञान संकाय की छात्राओं को पक्षियों के आवास भोजन प्रजनन काल तथा उनके व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान करीब 19 से 20 प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन कराया गया। बर्ड वॉचिंग ट्रेल में इंडियन रॉबिन, ब्राह्मणी मैना, ग्रीन बी-ईटर, स्पॉटेड डव, कॉमन लाफिंग बर्ड्स, येलो वेटलैंड लैपविंग, रेड कॉलर डव, पिपिट, ग्रेटर कूक्कल, पर्पल सनबर्ड, तीतर, वुडपेकर सहित विभिन्न स्थानीय एवं घासभूमि में पाए जाने वाले पक्षियों की पहचान कराई गई। ठाकुर ने पक्षियों के तेजी से घटते अस्तित्व पर चिंता जताते हुए इसके प्रमुख कारणों पेड़ों की कटाई शहरीकरण और औद्योगिक विस्तार पर प्रकाश डाला साथ ही पक्षी संरक्षण के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष मानिक चंद बंजारे ने आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने और पक्षियों की पहचान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथि सहायक प्राध्यापक अजय कुमार वर्मा सहित विज्ञान संकाय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page