KCG

महतारी जतन योजना के तहत 334 हितग्राहियों के लिये 1 करोड़ रूपये से अधिक का भेजा गया प्रस्ताव

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. महतारी जतन योजना के अंतर्गत शासन को 334 हितग्राहियों के लिये 1 करोड़ रूपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है। जिलाधीश कार्यालय से जानकारी दी गई कि प्रदेश सरकार जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है वहीं मैदानी स्तर पर भी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीकृत हितग्राहियों के लिये संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रम विभाग द्वारा संगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के अंतर्गत 235 हितग्राहियों के लिये 47 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 40 हितग्राहियों को राशि 33500 रूपये व असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 59 हितग्राहियों को राशि 59 लाख रूपये शामिल है एवं 334 हितग्राहियों को 1 करोड़ 6 लाख 33500 से लाभान्वित करने के लिये स्वीकृति पश्चात शासन को सूची प्रेषित की गई है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page