KCGशिक्षा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर रश्मि देवी महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी सम्पन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के निर्देशन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.जितेद्र कुमार साखरे के मार्गदर्शन में 11 मई को आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिकता, सांस्कृतिक महत्व एवं धार्मिक आस्था के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक धरोहरों एवं मंदिर की भव्यता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्वासा सिंह अतिथि प्राध्यापक ने सोमनाथ मंदिर के वास्तविक इतिहास एवं पुनर्निर्माण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश कुमार आडवाणी सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र ने भी उक्त संगोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष अपने ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.उमेद चंदेल अतिथि प्राध्यापक रानी रश्मि देवी सिंह ने किया तथा आभार वक्तव्य डॉ.मेधाविनी तुरे अतिथि प्राध्यापक हिंदी विभाग ने किया। कार्यक्रम में समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page