KCG

अतरिया बाजार में पेंशनर्स उपसमिति का गठन, उपाध्याय बने अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। पेंशनर्स एसोसिएशन खैरागढ़ के विस्तार अभियान के तहत अतरिया बाजार में पेंशनर्स उपसमिति का गठन किया गया है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रदुम्न कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष, परमानन्द चन्देल को सचिव तथा नारायण राम जंघेल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि उपसमिति के पदाधिकारी प्रत्येक माह खैरागढ़ में आयोजित पेंशनर्स एसोसिएशन की अंतिम शनिवार की बैठक में भाग लेकर स्थानीय समस्याओं और सुझावों से संगठन को अवगत कराएंगे। बैठक में जिला संगठन के वरिष्ठ रवीन्द्र अग्रवाल, के.एल. यादव, दिलीप बैस, ईदरीस खान, योगेश ठाकुर, ऊधो राम साहू, दीपचंद गुप्ता सहित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page