Uncategorized

मंडला में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिले मुख्यालय से लगे ग्राम मंडला में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब एक ग्रामीण महिला खेत में काम करने आई और उसे शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। महिला ने तुरंत इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन अनुमान है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। उसकी शारीरिक संरचना में सावला रंग, दुबला-पतला शरीर, बड़ी दाढ़ी और लंबे बाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को पिछले तीन दिनों से गांव के आसपास घूमते हुये देखा गया था। हालाँकि उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना फिलहाल गांव वालों के लिए एक रहस्य बन गई है और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। पुलिस ने सभी स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि किसी को मृत व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत नजदीकी थाने में सूचित करें। बहरहाल अज्ञात व्यक्ति की मौत में प्रशासन के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page