अपराध

तालाब में डुबने से 37 वर्षीय महिला की मौत

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जुरलाकला में शनिवार प्रात: 10 बजे तालाब में डुबने से एक महिला की मौत हो गई जिससे गांव में मातम छा गया. जानकारी अनुसार देवकुंवर मंडले पति अशोक मंडले उम्र 37 वर्ष निवासी जुरलाकला सुबह तकरीबन 10 बजे तालाब में नहाने गई थी तभी अचानक देवकुंवर तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई. लंबे समय तक जब महिला घर नहीं पहुंची तब परिजन उसे ढूंढने तालाब की ओर गये तब परिजनों ने देखा कि तालाब कि किनारे उसके कपड़े रखे थे जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि महिला तालाब में डूब गई होगी. महिला के भाई ने तालाब में उतरकर महिला की खोजबीन की और पानी के भीतर महिला की लाश मिली. महिला के शव को तालाब से निकालकर घर लाया गया जिसके बाद 108 व शव वाहन को कॉल कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर 108 व शव वाहन दोनों पहुंच गया और महिला के शव को वाहन की मदद से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार महिला को मिर्गी की बीमारी थी और तालाब में डूबने की वजह भी मिर्गी बीमारी को ही माना जा रहा है. महिला अपने पति को छोडक़र अपने पिता के यहां मायके में निवास कर रही थी.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page