KCG

खैरागढ़ महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ.ओ.पी. गुप्ता के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता की थीम महिला सशक्तिकरण था जिसमें यामिनी सिंह प्रथम और लीना साहू द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण भबीता मंडावी, मनीषा नायक, मोनिका, अंजली पटेल, निशा दुबे, खुशबू सिंहा, अश्विनी वर्मा व खेमपाल धनकर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page