KCG

बैताल रानी मंदिर को मिलेगा पर्यटन केंद्र का दर्जा, नये कलेक्टर चंद्रवाल ने किया निरीक्षण

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छुईखदान ब्लॉक के ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक माता बैताल रानी मंदिर के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शुक्रवार को कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंदवाल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और इसके सुव्यवस्थित विकास की रूपरेखा तय की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर पहुंचकर माता बैताल रानी के दर्शन किए तथा मंदिर के पुजारी से मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक मान्यताओं और जनआस्था से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं उन्होंने मंदिर को क्षेत्रीय पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया है जिसके बाद उम्मीद है कि शीघ्र ही इस स्थान को पर्यटन केंद्र का दर्जा मिल जाएगा। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्राकृतिक वातावरण में मचान एवं बेंच की व्यवस्था की जाए। साथ ही मंदिर मार्ग में स्थित पेड़ों को सजावट एवं रंग-रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जाए जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा है कि “बैताल रानी मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और लोकआस्था का जीवंत प्रतीक भी है इसके संरक्षण और विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।”

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page