KCG

बालोद कलेक्टर द्वारा प्राचार्यों पर की गई कार्यवाही पर जिला प्राचार्य एसोसिएशन केसीजी ने जताई नाराजगी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। बालोद कलेक्टर के द्वारा 8 प्राचार्यों को निलंबित करने तथा 14 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही पर जिला प्राचार्य एसोसिएशन केसीजी के अध्यक्ष डॉ.कमलेश्वर सिंह ने नाराजगी जताते हुए घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्राचार्यों का पक्ष सुने एकतरफा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्यवाही करना नैसर्गिक न्याय का उल्लंघन और अमानवीय है। इतने परिपक्व और संचालक पद पर रहकर भी जल्दबाजी में इस प्रकार कार्यवाही उचित नहीं है। तकनीकी जानकार के रूप से जिला शिक्षा अधिकारी को भी अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के प्रति कार्यवाही के पूर्व जिलाधीश के पास अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग के कार्यक्रम की योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम प्राचार्य को ही करना पड़ता है, इसके बावजूद शिक्षक, व्याख्याता अध्यापन के साथ शासन द्वारा सौंपे गए कार्य को पूर्ण करते हैं। जिला खैरागढ़- छुईखदान-गंडई प्राचार्य एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.कमलेश्वर सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में एकजुट हैं किसी प्राचार्य के विरुद्ध नियम विपरीत जाकर कोई भी अधिकारी मनमानी का परिचय देते हुए हमारे साथियों के कार्यवाही करते हैं तो उनका एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने मांग की है कि प्राचार्यों के विरुद्ध जो कार्यवाही की गई है, सम्मान के साथ वापस लेवे ताकि अगले सत्र 2026-27 की शैक्षणिक प्रक्रिया को निर्विघ्न मिलजुलकर गति प्रदान करें तथा अच्छे परीक्षा परिणाम लाने का प्रयास करें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page