KCG

कायस्थ समाज की चित्रांशी महिला मंडल ने मनाया सावन झूला महोत्सव

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ. नगर के गोपीनाथ मंदिर परिसर में कायस्थ समाज की चित्रांशी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ सावन झूला महोत्सव मनाया। सावन झूला महोत्सव में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात समाज की दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सावन झूला महोत्सव में महिलाओं ने झूला झूलने के साथ-साथ सावन मल्हार गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा समाज की महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट किया गया वहीं अलग-अलग खेल का आयोजन कर प्रथम आने वाली महिला को पुरस्कृत भी किया गया। सावन सुंदरी का पुरस्कार समाज की नूपुर श्रीवास्तव को दिया गया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव व लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page