Uncategorized

दाऊचौरा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. शासकीय प्राथमिक विद्यालय दाऊचौरा में शासन के निर्देशानुसार माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों को तिलक एवं आरती कर स्कूल गणवेश और पुस्तकों का वितरण कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

स्थानीय पार्षद एवं लोक निर्माण सभापति विनय देवांगन ने अपने पार्षद निधि से बच्चों को बैठकर पढ़ाई करने के लिये टेबल ब्रेंच की व्यवस्था की। छोटे बच्चे बहुत प्रसन्न थे कि अब वे ब्रेंच टेबल में बैठकर पढ़ाई करेंगे। इस कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मदन देवांगन, अवतार देवांगन, पन्नालाल देवांगन, मनोज देवांगन, कोदू राम, प्रधान पाठिका श्रीमती दीपिका सिंह, शिक्षिका सावित्री ठाकुर एवं सीमा बोकडे सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page