Advertisement
Uncategorized

मध्यप्रदेश में गौ रक्षा रत्न सम्मान अलंकरण से अखिल जैन सम्मानित

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी खैरागढ़. जैन श्रीसंघ नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा चातुर्मास पर्व के अवसर पर मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ.अखिल जैन (पदम डाकलिया) को गौ रक्षा रत्न सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नरसिंहपुर में आयोजित विशेष समारोह में अध्यात्म योगी उपाध्याय प्रवर महेंद्र सागर जी महाराज एवं युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर मनीष सागर जी महाराज साहब के शिष्य विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में प्रदान किया गया। मनोहर गौशाला खैरागढ़ ने पिछले वर्षों में गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। यहां तैयार किए गए फसल अमृत और ऑर्गेनिक गोल्ड जैसे उत्पाद किसानों के लिए अमृतधारा की तरह साबित हो रहे हैं जो मिट्टी को जीवंतता देते हैं और खेती में नई जान फूंकते हैं। गौशाला के माध्यम से गौ पालन गोबर-गौमूत्र आधारित उत्पाद निर्माण अपंग और असहाय गौवंश की सेवा तथा ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस समर्पण ने मनोहर गौशाला को एक ऐसी प्रयोगशाला बना दिया है जहाँ आस्था पर्यावरण और आत्मनिर्भरता तीनों का संगम होता है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page