KCG

समर कैम्प का निरीक्षण कर कुलपति ने बच्चों को किया प्रोत्साहित

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय समर कैम्प (कलात्मक शिविर) का कुलपति प्रो.लवली शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने नृत्य, संगीत, मूर्तिकला और चित्रकला विभाग में बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। कुलपति ने कहा कि सभी छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनकी कला को निखारने का प्रयास करना चाहिये उन्होंने इच्छुक बच्चों को कला के बेहतर ज्ञान लेने के लिये विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की बात कही। समर कैम्प में बच्चों को गीत-संगीत, नृत्य, तबला वादन और माटीकला की शिक्षा दी जा रही है। कुलपति ने शिविर में अपना सहयोग प्रदान कर रहे सभी शिक्षकों सहित अतिथि शिक्षकों से कहा कि सभी छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनकी कला को निखारे। शिविर में पंजीकृत सभी बच्चें गीत-संगीत व विभिन्न कलाओं की शिक्षा लेने में रूचि ले रहे हैं और सुबह से शिविर में पहुंच रहे हैं। शिविर में बच्चों की भीड़ यह बताती है कि क्षेत्र के अधिकतर लोग कला से जुड़ना चाहते हैं और इस शिविर के माध्यम से नन्हे कलाकार बारीकी से विभिन्न कलाओं का गुर सीख रहे हैं।

Anurag

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page