स्पोर्ट्स

पोला पर्व पर मुढ़ीपार में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. मुढ़ीपार में पोला उत्सव पर कबड्डी, बैलदौड़ व नारियल फेंक प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजन किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू रहे वहीं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र सिंह ठाकुर, कुमारी घनश्याम सिन्हा, जैनेंद्र साहू, संतोष सिन्हा, सुनील जैन व गातापार थाना प्रभारी शंकरलाल टंडन मौजूद रहे। आदर्श ग्राम मुढ़ीपार में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और राष्ट्र रक्षक मंच के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार चंगोरी थनौद दुर्ग ने जीता, बैल दौड़ में टेकराम निषाद खबरी सरदार ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा संजय वैष्णव टिंगामाली ने नारियल फेंक प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान विप्लव साहू ने कहा कि खेलकूद का आयोजन शरीर को मजबूत करने के साथ-साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का एक माध्यम है। हम सबको खेलने के लिए समय निकालना चाहिए क्योंकि यह शाश्वत यौवन का रहस्य है। उन्होंने ग्राम विकास के लिए 2 लाख रु. प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर हर्षदीप सिंह, पंचूराम साहू, मधुसूदन साहू, खुमान देशलहरे, गौतम जैन, निलेश यादव, कांति केशव साहू, लादूराम साहू, मन्नू मांडवी, बिरसिंग यादव, पप्पू वर्मा, आयोजन समिति से कामता साहू, खेमलाल सिन्हा, कुमेश साहू, विक्की सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page