KCG

जिला कोसरिया यादव समाज का होली मिलन समारोह खैरागढ़ में संपन्न

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला कोसरिया यादव महासभा जिला के.सी.जी. के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के मार्गदर्शन में जिले में होली मिलन समारोह का आयोजन खैरागढ़ के किल्लापारा यादव भवन में संपन्न हुआ इस आयोजन में सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना पश्चात् रंग-गुलाल, फाग, नगाड़ा, मिठाई के साथ जिले के सभी सर्किल के अध्यक्ष, पदाधिकारी व जिला पदाधिकारीयों की विशेष उपस्थिति में गरिमा पूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित जनों में अत्यंत हर्षोउल्लास का वातावरण बना रहा। जिसमें प्रमुख रूप से पंच राम यादव, बहल यादव, जगन्नाथ यादव, समारू यादव, राम यादव, मधुकुमार यादव, कोमल यादव, डॉ.बसंत यादव, अमर यादव, मनोज यादव, संजु यादव, झुनु यादव, सियाराम यादव, दुखवा यादव, शत्रुहन यादव, दरबारी यादव, रत्नेश यादव, नरेन्द्र यादव, रिखी राम यादव, बल्देव राम यादव, अरूण यादव, कुम्भकरण यादव, घनश्याम यादव, बनवाली यादव, रामेश्वर यादव, सहषराम यादव, छबीलाल यादव, टेकेन्द्र भारती, प्रकाश यादव, पुरुषोत्तम यादव, हिरामन यादव, भागचंद यादव, रामेश्वर यादव, नहरू यादव, जगेराम यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के समाजिक बंधु समाजिक समरसता का परिचय देते हुये सर्वसम्मति से आगामी मई-जून माह में जिला महाअधिवेशन व युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा समाजिक सम्मान समारोह विशाल रूप से कराये जाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page